मची अफरा-तफरी : होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, जान बचाकर कूदे... - CG Sandesh

मची अफरा-तफरी : होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, जान बचाकर कूदे यात्री

नई दिल्ली : हावड़ा मुख्य रेल मार्ग के पटना-डीडीयू रेलखंड पर मंगलवार की देर रात 01410 अप दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन में आग लग गई। यह घटना भोजपुर जिले के अंतर्गत बिहिया और कारीसाथ स्टेशनों के बीच हुई। इस हादसे के बाद अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया।

 


होली स्पेशल ट्रेन के एसी बोगी में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। यात्री डर गए और जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं 3 डिब्बे व इंजन के साथ बक्सर स्टेशन पर सुबह से खड़ी स्पेशल ट्रेन और क्षतिग्रस्त डिब्बे को घटना वाले स्टेशनों पर काट कर निकाल लिया गया है।

अप लाइन में करीब तीन घंटे, तो डाउन लाइन में करीब छह घंटे के बाद परिचालन बहाल किया जा सका। इस घटना के बाद अप रेलवे लाइन के ओएच‌ई में बिजली की सप्लाई रोक दी गई थी। इस बीच रेलवे ने पटना से खुल चुकी ट्रेनों को आरा से बक्सर की बजाय सासाराम के रास्ते डीडीयू तक चलाया। वहीं कई ट्रेनों को पटना से गया के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें