महासमुंद : शराब के नशे में महिला से गाली गलौज... मारपीट के आ... - CG Sandesh

महासमुंद : शराब के नशे में महिला से गाली गलौज... मारपीट के आरोप में 4 के खिलाफ केस दर्ज

महासमुंद थाने में एक महिला ने 4 लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है. महिला का आरोप है की एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज किया, जिसे बेवजह क्यों गाली गलौज कर रहे थे कहने पर उसने बाल पकड़कर पिटाई कर दी. साथ ही आरोपी के भाइयों ने भी महिला के साथ मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बम्हनी निवासी लक्ष्मी सोनवानी ने पुलिस को बताया की वह 25 मार्च को सुबह करीबन 11 बजे मण्डी के बोर में पानी भरने के लिये जा रही थी. उसी समय गांव का विनोद जांगडे शराब के नशे में बेवजह अश्लील गाली गलौज करने लगा. फिर कुछ देर बाद वह अपने घर की ओर चला गया. 

फिर लक्ष्मी उसके घर के पास जाकर बोली कि मुझे बेवजह क्यों गाली गलौज कर रहे थे. इतने में विनोद जांगडे आवेश में आकर लक्ष्मी के बाल को पकडकर हाथ मुक्का से मारने लगा. उसके बाद उसके भाई भूपेंद्र जांगडे, उमेश जांगडे, राजू जांगडे आये और गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. मारपीट से लक्ष्मी को चोंटे आयी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विनोद जांगडे , भूपेंद्र जांगडे , उमेश जांगडे , राजू जांगडे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें