सरायपाली : मोबाइल गूम होने पर चोरी किये हो कहकर की मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के झिलमिला स्थित मंजित ढाबा के पास ढाबा के एक वर्कर ने दुसरे वर्कर पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की. वर्कर मनोज चौधरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज पिछले 5 वर्षों से मंजित ढाबा सरायपाली में मजदुरी पर काम करता है. उसके साथ विकास भी काम करता है.
ढाबा के वर्कर अजय कुमार का मोबाइल कहीं गुम गया था. उसी बात को लेकर विकास ने तुमने मोबाइल चुराया है कहकर मनोज के साथ मारपीट करने लगा और आक्रोशित होकर पास में पड़े प्लास्टिक कैरेट से मारा, जिससे उसे चोट लगी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने विकास बिहारी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें