34 साल के अरमान ने किया 4 साल की मासूम से रेप, बताने पर जान ... - CG Sandesh

34 साल के अरमान ने किया 4 साल की मासूम से रेप, बताने पर जान से मारने की धमकी

दिल्ली। 34 साल के मोहम्मद अप्पू ने 4 साल की हिंदू बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटन के बाद ये अफवाह फैल गई कि पुलिस ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया, जिसके बाद इलाके में गुस्सा फैल गया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर प्रदर्शन किया। हालाँकि पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया और बड़ी हिंसा होने से टाल दिया।

मुस्लिम दीदी के भाई ने किया रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब 4 साल की बच्ची ट्यूशन पढ़ाकर वापस अपने घर आई और अपनी माँ से पेट में दर्द की शिकायत की तब इस मामले का खुलासा हुआ। दरअसल, बच्ची ट्यूशन पढ़ने अपने पड़ोस की मुस्लिम लड़की के घर गई थी, लेकिन वो लड़की मौके पर नहीं थी। ऐसे में 4 साल की मासूम को अकेला देख उसका भाई मोहम्मद अरमान उर्फ अप्पू उसे अपने कमरे में ले गया और उसका रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची को मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। पुलिस ने आरोपित अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।

 


इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद अरमान उर्फ अप्पू को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाजे के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में सूजन है। इस बीच, स्थानीय लोगों में तेजी से अफवाह फैली कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और आरोपित को छोड़ दिया है। इन अफवाहों के बीच स्थानीय लोग भारी संख्या में घरों से बाहर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे। हालाँकि दिल्ली पुलिस ने मौके पर मामले को संभाल लिया, इसके बावजूद कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं।

बच्ची की हालत में सुधार, आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। आरोपित हिरासत में है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की जाँच की जा रही है। इस पूरे मामले में पूर्वी दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पीड़िता की हालत स्थिर है। उसे एम्स इसीलिए भेजा गया क्योंकि वहाँ वन स्टॉप सेंटर में छोटे बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें