महासमुंद : नाम निर्देशन प्राप्त करने अधिकारी कर्मचारियों की ... - CG Sandesh

महासमुंद : नाम निर्देशन प्राप्त करने अधिकारी कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

नाम निर्देशन प्राप्ति के संबंध में प्रशिक्षण 26 मार्च को

महासमुंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 09 महासमुंद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। संबंधित कर्मचारी रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे तथा कार्य समाप्ति के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति प्राप्त कर कार्यालय से प्रस्थान करेंगे लोकसभा निर्वाचन की अधिसूचना घोषित अनुसार नाम निर्देशन की प्राप्ति की जाएगी। इसके लिए अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश कुमार साहू सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।

अधिकारी कर्मचारियों को नामांकन आवेदन की पंजीयन, जांच आवश्यक प्रपत्र पुस्तक इत्यादि प्रत्याशी को उपलब्ध कराने, परिचय पत्र बनाने, पंजी संधारण करने सहित अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।

उक्त सभी अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 26 मार्च 2024 को 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें