महासमुंद : दुकान के सामने से स्कूटी चोरी
महासमुंद के बीटीआई रोड स्थित अतिथि भोग किराना दुकान के सामने से स्कूटी चोरी हो गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मेघ बसंत कॉलोनी महासमुन्द निवासी आदित्य कृष्णानी ने पुलिस को बताया की वह होल सेल का दुकान चलाता है. 21 मार्च को सुबह करीब 10 बजे उनके पहचान का शैलेंद्र चोपडा निवासी बीटीआई रोड महासमुंद अपने निजी काम से आदित्य के स्कूटी टीव्हीएस एनटाक क्र. CG 06 GM 7529 को मांगकर ले गया था.
वह स्कूटी को अपने अतिथि भोग किराना दुकान के सामने बीटीआई रोड महासमुन्द के पास 21 मार्च को रात करीब 9 बजे खड़ी कर घर अंदर जाकर खाना खाकर सो गया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया.
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें