CG Naxal Breaking : IED ब्लास्ट में बस्तर फाइटर ग्रुप के 2 ज... - CG Sandesh

CG Naxal Breaking : IED ब्लास्ट में बस्तर फाइटर ग्रुप के 2 जवान घायल, इलाज के लिए लाए गए रायपुर…

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद भी नक्सली अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा में डीआरजी जवान प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं।


घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान टीम के साथ अरनपुर जगरगुंडा रोड पर सड़क सुरक्षा में निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जवान राजेश मरकाम और विकास कर्मा घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया और देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बता दें कि दोनों जवान बस्तर फाइटर ग्रुप के जवान है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें