महासमुंद : बच्चों के माध्यम से चुनाव प्रचार करने पर होगी कार... - CG Sandesh

महासमुंद : बच्चों के माध्यम से चुनाव प्रचार करने पर होगी कार्यवाही

चुनाव संबंधी गतिविधियों में बाल श्रम नियोजित करने पर होगी कार्यवाही

महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी चुनाव संबंधी गतिविधियों में विभिन्न राजनैतिक दलों, प्रचार-प्रसार एजेंसियों एवं चुनाव कार्य में संलग्न विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा बच्चों के माध्यम से किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार कार्यो में नियोजन एवं बच्चों के परिजनों द्वारा उक्त कार्यो में किसी भी प्रकार की बच्चों से मदद लेने से प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही बच्चों से स्कूल के समय में बाल कलाकार के रूप में किसी भी प्रकार के दृश्य, श्रव्य कार्यक्रमों द्वारा राजनैतिक प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित किया गया है।

14 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बालक/बालिका को नियोजित करना बाल व कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है, जिसके अंतर्गत अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित को 50 हजार रूपये तक जुर्माना या 02 वर्ष तक के कारावास या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। बाल श्रम नियोजित पाये जाने पर जनसाधारण इसकी सूचना संबंधित थाने, चाइल्ड लाईन, श्रम विभाग या पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें