CM केजरीवाल की रात बड़ी बेचैनी से गुजरी ED लॉकअप में, घर से म... - CG Sandesh

CM केजरीवाल की रात बड़ी बेचैनी से गुजरी ED लॉकअप में, घर से मंगवाया कंबल और दवाइयां

नेशनल न्यूज़। दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सीएम के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बता दें कि केजरीवाल को लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. केजरीवाल को रात में ईडी लॉकअप में ही बितानी पड़ी।

रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल रात में ठीक से सो नहीं पाए. उन्हें रात में घर से कंबल और दवाइयां दी गई थीं। इस मामले में आज केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाी हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। वहीं केजरीवाली की गिरफ्तारी के बाद से AAP कार्यालय को जोड़ने वाली सड़कें बंद होने से दिल्ली में यातायात प्रभावित हुआ। डीडीयू मार्ग (आप कार्यालय के पास) की ओर जाने वाली सड़कों को अवरुद्ध कर दिए जाने के कारण आईटीओ पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।

 


विवरण के अनुसार, मुख्यमंत्री के वकीलों की टीम ने मामले की तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से संपर्क किया था, जिसके बाद उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया था। बाद में, केजरीवाल की कानूनी टीम का संदेश भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की टीम को भेज दिया गया, जिन्होंने बदले में कहा कि सुनवाई “आज रात नहीं हो सकती”।

याचिका पर आज सुनवाई होने की संभावना है। गिरफ्तारी के बाद, अरविंद केजरीवाल को मध्य दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय ले जाया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें