CG : प्रधान अध्यापक पर गिरी निलंबन की गाज...जानिए क्या है पू... - CG Sandesh

CG : प्रधान अध्यापक पर गिरी निलंबन की गाज...जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग। कलेक्‍टर के निरीक्षण के दौरान स्‍कूल से गायब हेड मास्‍टर को सस्‍पेंड कर दिया गया है। मामला दुर्ग जिला का है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी धमधा ब्लॉक के शासकीय प्राइमरी स्कूल तुमाकला पहुंची थीं। कलेक्टर ने पहुंचते ही स्कूल के एचएम योगेश्वर कश्यप के बारे में जानकारी ली। पता चला कि एचएम साहब आज स्‍कूल नहीं आए हैं।

इसके बाद एचएम कश्‍यप के छुट्टी के आवेदन की खोज खबर शुरू हुई। पता चला कि एचम ने छुट्टी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है। कलेक्‍टर की नाराजगी के बाद दुर्ग के नए डीईओ अरविंद मिश्रा ने एचएम योगेश्वर कश्यप के सस्पेंशन का ऑर्डर जारी कर दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें