महासमुंद : धारदार वस्तु से मारकर युवक को पहुंचाया चोट - CG Sandesh

महासमुंद : धारदार वस्तु से मारकर युवक को पहुंचाया चोट

महासमुंद थाने में एक युवक ने मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 8 नयापारा महासमुंद निवासी माधव कुर्रे ने पुलिस को बताया की 20 मार्च को सुबह करीबन 8 बजे वह शंकर मंदिर के पास गली में बैठा था. उसी समय फैजान खान आया और पैसा मांगने लगा तो माधव बोला तुम्हारा तो पैसा नहीं लग रहा हूं, तुमको काहे का पैसा दूंगा. 

फैजान खान ने बोला कि तुम मुझे आज पैसा दूंगा कहकर बोला था कहकर गाली गलौज की और हाथ में रखे धारदार वस्तु से मारकर चोट पहुंचाया. साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी फैजान खान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें