महासमुंद : कपड़ा दुकान के बाहर से एक्टिवा की चोरी
महासमुंद के स्टेशन रोड स्थित कपड़ा दुकान के बाहर से एक्टिवा चोरी हो गई. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
स्टेशन रोड महासमुन्द निवासी ज्ञानचंद चोपडा ने पुलिस को बताया की स्टेशन रोड में उनका प्रितेश कलेक्शन के नाम से कपडा दुकान स्थित है. ज्ञानचंद 16 मार्च को सुबह करीब 09:45 बजे घर से अपने एक्टीवा क्र. CG 06 GF 9493 से दुकान गया. दुकान के सामने मे एक्टीवा को खडी कर दुकान अंदर चला गया.
करीबन 11 बजे बाहर आकर देखा तो उनकी एक्टीवा कीमती करीबन 20000 रूपये को किसी ने चोरी कर ली थी. पतासाजी के बाद भी एक्टिवा नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें