BJP में शामिल हुई सीता सोरेन...कुछ देर पहले JMM की सदस्यता स... - CG Sandesh

BJP में शामिल हुई सीता सोरेन...कुछ देर पहले JMM की सदस्यता से दिया था इस्तीफा

रांची। JMM की विधायक सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गई है। उन्होंने कुछ देर पहले ही JMM की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। सीता सोरेन JMM के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बहु व झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत की भाभी है। वह दुमका की जामा विधानसभा सीट से तीन बार की विधायक हैं। चपंई सोरेन को नए मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही सीता सोरेन नाराज थीं।

 सीता के इस्तीफे पर आया jmm का बयान


सीता सोरेन के इस्तीफे पर JMM प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, "मुझे लगता है कि बहुत जल्दबाजी में ये फैसला लिया है। विरोधियों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। इतिहास गवाह है कि एक दो को छोड़ दिया जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर जाने वाले कोई भी राजनीतिक भविष्य नहीं बना पाए।"


आज ही दिया था इस्तीफा

आपको बता दें कि, JMM की विधायक और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । वह दुमका की जामा विधानसभा सीट से तीन बार की विधायक हैं। चपंई सोरेन को नए मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही सीता सोरेन नाराज बताई जा रही थीं।

सीता सोरेन ने अपने ससुर और पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन को एक चिट्ठी भेजी है। जिसमें उन्होंने लिखा है,"मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव और सक्रिय सदस्य हूं। वर्तमान में पार्टी की विधायक हूं। अत्यंत दुखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा दे रही हूं। मेरे स्वर्गीय पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे। उनके निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार रहे हैं। पार्टी और परिवार के सदस्यों द्वारा हमें अलग-थलग किया गया है, जो मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक रहा है। मैंने उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेंगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा को मेरे स्व. पति ने अपने त्याग और समर्पण, नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनाया। आज वह पार्टी नहीं रही। मुझे यह देखकर गहरा दुख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गई है, जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते।"



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें