CG  : महिला स्वास्थ्यकर्मी की धारदार हथियार से हत्या... - CG Sandesh

CG : महिला स्वास्थ्यकर्मी की धारदार हथियार से हत्या...

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक युवक ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाकर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी है। महिला स्वास्थ्यकर्मी कुमारी आराधना साहू जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सिर्रिकला में CHO के पद में कार्यरत थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सिर्रीकला की सीएचओ कुमारी आराधना साहू की सोमवार शाम 5:00 बजे नयापारा राजिम निवासी श्याम साहू पिता पुनाराम साहू ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवती मूलतः रायपुर जिले के मठपुरैना की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें