तुमगांव : छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिका... - CG Sandesh

तुमगांव : छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, एक की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग के पास छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए. हादसे में एक की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए.

मर्ग जांच पर पाया गया कि 16 मार्च को मिलन देवांगन पिता रामप्रसाद देवांगन उम्र 50 साल निवासी केसला (रायपुर), नांदगांव छट्टी कार्यक्रम में अपने साथी हेमलाल धीवर एवं दरश धीवर के साथ मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रं. CG04 DQ 9338 में गये थे. कार्यक्रम से वापस गांव जाते समय रात्रि 08:40 बजे ग्राम भोरिंग बढई दुकान के सामने पहुंचे थे.

तभी विपरित दिशा से आ रही वाहन केंपर क्रं. OD02 AB 7794 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लारवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दी, जिससे मोटर सायकल चालक मिलन देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई एवं दरश राम धीवर एवं हेमलाल धीवर को चोंटे आई है. संपूर्ण मर्ग जांच के बाद वाहन केंपर क्रं. OD02AB7794 के चालक के खिलाफ अपराध धारा 279, 337, 304 ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें