महासमुन्द : दृष्टिबाधित प्रीति यादव “शहीद पंकज विक्रम सम्मान... - CG Sandesh

महासमुन्द : दृष्टिबाधित प्रीति यादव “शहीद पंकज विक्रम सम्मान” से अलंकृत

कलेक्टर मलिक ने उनकी उपलब्धि पर दी बधाई

महासमुन्द : दृष्टिबाधित प्रीति यादव ने पैरा एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब तक 07 रजत पदक एवं 02 कांस्य पदक हासिल कर चुकी है। उनके इस विशेष उपलब्धि के लिए कलेक्टर प्रभात मलिक ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रीति यादव विशेष शिक्षिका के पद पर अनुदान प्राप्त स्वयंसेवी संस्था फॉर्च्यून फाउंडेशन नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम करमापटपर बागबाहरा खुर्द विकासखण्ड बागबाहरा जिला महासमुंद में विगत 10 वर्षों से अध्यापन कर रही हैं। 

साथ ही पैरा एथेलेटिक्स खेल में रूचि रखते हुए संस्था के संचालक निरंजन साहू के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में वर्ष 2012-2013, 2015-2016, 2017-2018 तथा 2020-2021 में पैरा एथेलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर सात रजक पदक एवं दो कास्य पदक तथा नियमित खेल में भागीदारी निभाते हुए छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया। जिसके परिणाम स्वरूप वर्ष 2020-21 हेतु “शहीद पंकज विक्रम सम्मान” के लिए 14 मार्च 2024 को रायपुर में राज्य खेल अंलकरण समारोह में मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपए प्रदाय किया गया। यहां जिला कार्यालय में उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक संगीता सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष निरंजन साहू उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें