भीषण सड़क हादसा : एसयूवी ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर, 8... - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसा : एसयूवी ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल न्यूज़। बिहार में सोमवार को सुबह की शुरुआत एक बहुत बड़े हादसे की खबर से हुई। खगड़िया में हाईवे पर एक एसयूवी ने ट्रैक्टर को पीछे से ऐसी जबरदस्त टक्कर मारी कि चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है मध्य रात्रि को एसयूवी वाहन पर सवार लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा थाना क्षेत्र के विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास सीमेंट लोड ट्रैक्टर को पीछे से एसयूवी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बारातियों से भरी गाड़ी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पुलिस का कहना है कि करने वाले में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इनकी पहचान की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें