Zomato की बढ़ी मुश्किलें, देना पड़ सकता है इतने करोड़ का जुर्... - CG Sandesh

Zomato की बढ़ी मुश्किलें, देना पड़ सकता है इतने करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो की मुश्किलें बढ़ सकती है। कंपनी को गुजरात में जीएसटी डिपार्टमेंट से पेनल्टी नोटिस मिला है, जिसमें 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की डिमांड की गई है। नोटिस गुजरात के डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स की ओर से आया है।

दरअसल, गुजरात ने फायनेंशियल ईयर 2018-19 से जुड़े टैक्स के बारे में जारी किया है। इस बारे में कंपनी ने कहा कि इस जीएसटी ऑर्डर में कंपनी से 4 करोड़ से ज्यादा (4,11,68,604) रुपये के GST का पेमेंट करने को कहा गया है। वहीं इस राशि पर ब्याज मिलाकर कुल अमाउंट 8,57,77,696 बनता है जो कि कंपनी को अदा करना है।

 


इस कारण मिला जीएसटी पेनल्टी नोटिस

कंपनी ने जीएसटी पेनल्टी डिमांड नोटिस के बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी है। स्टॉक एक्सचेंज के पास की गई रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, जोमैटो को यह नोटिस वित्त वर्ष 2018-19 के लिए मिला है। जीएसटी डिपार्टमेंट ने रिटर्न और अकाउंट का ऑडिट करने के बाद जीएसटी को ये नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार, कंपनी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट का ज्यादा लाभ उठा लिया है, जबकि जीएसटी का भुगतान कम किया है।

कंपनी इस डिमांड ऑर्डर के खिलाफ अपील करने वाली है। जोमैटो को यकीन है कि अपीलीय प्राधिकरण में फैसला उसके हक में आएगा और उसके ऊपर इसके चलते कोई वित्तीय बोझ नहीं आएगा। हालांकि फैसला प्रतिकूल होने पर जोमैटो को साढ़े आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान करना पड़ सकता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें