महासमुंद : चुनाव प्रचार हेतु उपयोग में आने वाले वाहनों का पं... - CG Sandesh

महासमुंद : चुनाव प्रचार हेतु उपयोग में आने वाले वाहनों का पंजीयन एवं अनुमति दिये जाने हेतु संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिकृत

महासमुंद : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना 16 मार्च को जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभावशील हो गई है। लोकसभा आम निर्वाचन में राजनैतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु विभिन्न प्रकार के वाहनों का उपयोग किया जाता है। संबंधित विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चुनाव प्रचार हेतु उपयोग में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का पंजीयन एवं अनुमति दिये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना एवं सरायपाली के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अधिकृत किया है।

सहायक रिटर्निंग अधिकारियों अपने अनुभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहनों का पंजीयन एवं (ध्वनि विस्तारक यंत्र के बिना अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित) अनुमति जारी करेंगे। वाहन अनुज्ञापत्र का रंग फ्लोरोसेंट पीले रंग का होगा। इस हेतु उचित रूप से पंजी बनाकर सम्पूर्ण जानकारी इंद्राज करेंगे। इसकी सूचना संबंधित नोडल अधिकारी एमसीसी, व्यय अनुवीक्षण टीम, वीडियो निगरानी टीम, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल एवं सर्व संबंधित को देना सुनिश्चित करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें