CG : रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...कलेक्टर ने किय... - CG Sandesh

CG : रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...कलेक्टर ने किया निलंबित

 पलारी। छत्तीसगढ़ के पलारी में रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रिश्वत लेने की शिकायत के बाद कलेक्टर के एल चौहान ने ग्राम सरखोर में पदस्थ पटवारी बृहस्पत प्रधान को निलंबित कर दिया है।



मिली जानकारी के अनुसार, सरखोर निवासी चंदराम वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा थाना पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि, उन्होंने अपनी सरखोर स्थित भूमि लगभग 19 डिसमिल को बेच दिया। जमीन बेचने की रजिस्ट्री 13 फरवरी 2024 को हुई। रजिस्ट्री के बाद जमीन नामांतरण कराने और ऋण पुस्तिका में दर्ज कराने के लिए पटवारी बृहस्पत प्रधान ने उनसे 5 हजार रुपये की मांग की। शिकायत के बाद कलेक्टर ने पटवारी बृहस्पत प्रधान को निलंबित कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें