Lok Sabha Election Date : लोकसभा चुनाव तारीखों का किया ऐलान,... - CG Sandesh

Lok Sabha Election Date : लोकसभा चुनाव तारीखों का किया ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, देशभर में आज से आचार संहिता लागू

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी।  मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार समेत दोनों आयुक्तों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

पहला चरण- 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। 21 राज्य में वोटिंग होगी। 102 सीटों पर मतदान होगा।

दूसरा चरण-  26 अप्रैल को 89 सीटों पर वोटिंग की जाएगी।

तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट पर मतदान होगा।

चौथा चरण- 13 मई, 96 सीट पर वोटिंग होगी।

पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट पर वोट डाले जाएंगे।

छठवां चरण- 25 मई, 57 सीट पर मतदान होगा।  


सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट के लिए वोटिंग होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि, इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं।हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। 2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है। हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें