पूर्व मंत्री के ठिकाने पर ED की छापेमारी...करीब 8 ठिकानों पर... - CG Sandesh

पूर्व मंत्री के ठिकाने पर ED की छापेमारी...करीब 8 ठिकानों पर कार्रवाई

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी की छापेमारी लखनऊ, अमेठी और मुंबई में आठ जगहों पर चल रही है।

अमेठी में पूर्व मंत्री के घर पर ईडी के कई अधिकारी मौजूद हैं। घर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। बताया जा रहा है कि गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर में हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार, गायत्री प्रजापति के करीबी के ठिकाने पर भी रेड मारी गई है। अमेठी के आवास विकास कॉलोनी और गंगागंज मोहल्ले में ईडी की कार्रवाई चल रही है। लखनऊ में एक महिला के घर पर भी रेड चल रही है।

बता दें कि ईडी ने 16 जनवरी को भी छापेमारी की थी। इस दौरान गायत्री प्रजापति और उनके बेटों द्वारा रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश के सबूत मिले थे। प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के 13 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के मुंबई के 4 फ्लैट और लखनऊ में कई भूमि जब्त की थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें