महासमुंद जिले के बलौदा महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण ह... - CG Sandesh

महासमुंद जिले के बलौदा महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 86.29 लाख रुपए स्वीकृत

जिले के बागबाहरा महाविद्यालय में स्टेडियम निर्माण के लिए 134.67 लाख की राशि स्वीकृत

महासमुंद 14 मार्च 2024/ उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत महासमुंद जिला के शासकीय महाविद्यालय बलौदा में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति करने हेतु वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया अनुसार महासमुंद जिला के शासकीय महाविद्यालय बलौदा में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 86.29 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत महासमुंद जिला के शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद महाविद्यालय बागबाहरा में ओपन स्टेडियम निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति करने हेतु वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद महाविद्यालय बागबाहरा में ओपन स्टेडियम निर्माण हेतु 134.67 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें