बसना : अवैध शराब मामले में 2 गिरफ्तार, 20 हजार का शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब मामले में 2 गिरफ्तार, 20 हजार का शराब जप्त

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डीहपठार में अवैध शराब के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से 20 हजार का अवैध शराब जप्त किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को बेल्डीहपठार जंगल में केतन सतनामी पिता धनमाली सतनामी उम्र 22 साल निवासी बिजराभांठा, जगदलपुर जिला बरगढ़ उड़ीसा   के कब्जे से कब्जे से दो 20-20 लीटर की सफेद जरकीन में भरी करीब 20-20 लीटर, जुमला 40 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब जप्त किया गया. जप्त शराब की कीमत 8000 रूपये बताई गई.

वहीं, ग्राम बेलडीहपठार से मार्ग नीलगिरी प्लांट के पास पूर्णचन्द्र सतनामी पिता सकुन सतनामी उम्र 30 वर्ष निवासी बिजराभांठा, थाना जगदलपुर जिला बरगढ (उडिसा) के कब्जे से एक नीले कलर के 30 लीटर क्षमता वाली ड्रम में भरी 30 लीटर व दो 15-15 लीटर क्षमता वाली पीले कलर के जरकीन में भरी 30 लीटर, कुल 60 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 12000 रूपये जप्त किया गया. दोनों ही मामलों में 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें