महासमुंद : चावला मैरीज पैलेस के बहार से बाइक चोरी
महासमुंद के चावला मैरीज पैलेस के बहार से बाइक चोरी हो गई. पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
ग्राम धौराभाठा (खल्लारी) निवासी नोहर निषाद ने पुलिस को बताया की 29 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे नोहर और उसके सभी साथी 03 अलग-अलग मोटर सायकल से खट्टी निवासी राजेश शर्मा की लडकी की शादी में बाजा बजाने के लिये चावला मैरीज पैलेस महासमुन्द गए और अपने-अपने मोटर सायकल को बाहर में खडी कर अंदर चले गये.
30 जनवरी को शाम करीबन 06:30 बजे वे देखे की मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र. CG 06 GL 7679 कीमती करीबन 20,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया. जिसका पता तलाश किया जा रहा था, पता नहीं चलने पर 11 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें