प्रोफेसर ने 8 साल की बेटी का गला रेता, पेट चीरकर निकालीं आंत... - CG Sandesh

प्रोफेसर ने 8 साल की बेटी का गला रेता, पेट चीरकर निकालीं आंतें, फिर…

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में एक प्रोफेसर और उनकी 8 साल की बेटी का यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित उनके ऑफिस में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संदीप गोयल (35) के रूप में हुई है, जो हिसार में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में काम करते थे।


जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर संदीप गोयल ने ही अपनी बेटी का गला रेता, फिर सर्जिकल ब्लेड से खुद का गला रेतकर सुसाइड कर ली। प्रोफेसर मूल रूप से नरवाना का रहने वाला था और अपनी पत्नी नीतू गोयल और इकलौती बेटी के साथ लुवास के ही सरकारी क्वार्टर में रहता था। शाम को वह बच्ची को घुमाने की बात कहकर घर से निकला।

जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी खुद ही उसे खोजने चली गई। बाद में यूनिवर्सिटी कैंपस से दोनों के शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने अपनी बेटी का पेट भी चीर दिया, जिससे उसकी आंते भी बाहर आ गईं। इस पूरी घटना में सर्जिकल ब्लेड का इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें