कूनो नेशनल पार्क में चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म... - CG Sandesh

कूनो नेशनल पार्क में चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म,अब देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 26

नेशनल न्यूज़। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से रविवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कूनो नेशनल पार्क में चीता ‘गामिनी’ ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया, जिसके साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यह जानकारी दी। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पांच शावक, कूनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई लगभग पांच वर्ष की मादा चीता गामिनी ने आज पांच शावकों को जन्म दिया।”


मंत्री ने कहा कि भारत में पैदा होने वाले चीते के शावकों की संख्या अब 13 हो गई है। उन्होंने बताया कि यह चौथी बार है जब भारत में किसी चीता ने शावकों को जन्म दिया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका से लाए गए किसी चीता ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों की टीम, पशुचिकित्सकों और अन्य कर्मियों को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे शावकों का जन्म हुआ।

कूनो नेशनल पार्क में शावकों सहित देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 26 हो गई है। गामिनी की विरासत आगे बढ़ी : उसने शावकों को जन्म दिया।” महत्वाकांक्षी चीता पुनः परिचय परियोजना के तहत 17 सितंबर 2022 को आठ नामीबियाई चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बाड़ों में छोड़ा गया था, जिनमें पांच मादा और तीन नर चीते थे। फरवरी 2023 में, अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से उस उद्यान में लाया गया। गामिनी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में शामिल है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें