महासमुंद : रिटायर्ड आर्मी की कार को ट्रक ने मारी ठोकर
महासमुंद में ट्रक ने रिटायर्ड आर्मी की कार को ठोकर मार दी. हादसे में किसी को चोटे नहीं आई है. कार क्षतिग्रस्त हो गई है. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
वार्ड नं. 14 शंकर नगर महासमुन्द निवासी रिटायर्ड आर्मी प्रकाश सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 9 मार्च को वह अपनी होन्डा कार क्रमांक CG10AX1197 से अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ रायपुर के लिये निकला था.
कार में पट्रोल डलाने के लिये पुलिस पेट्रोल पम्प महासमुन्द NH 353 रोड पेट्रोल टंकी के पास 9:45 बजे पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG06GM 6472 के चालक ने कार को ठोकर मार दी. हादसे में प्रकाश और उसकी पत्नी को कोई चोट नहीं लगी है. कार क्षतिग्रस्त हो गई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें