Rape : 9 साल की मासूम से दुष्कर्म, जंगल में बेहोशी की हालत म... - CG Sandesh

Rape : 9 साल की मासूम से दुष्कर्म, जंगल में बेहोशी की हालत में मिली

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह लापता हो गई। उसके परिवार के सदस्यों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तलाश की और बाद में लड़की कोलागढ़ के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


बच्ची को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध की पहचान राजेश के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपराध को कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें