धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाकर 200 लोग पड़े बीमार - CG Sandesh

धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाकर 200 लोग पड़े बीमार

महाराष्ट्र के लातूर में एक धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद लगभग 200 लोग बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात देवनी तहसील के वाघनलवाड़ी में ‘हरिनाम सप्ताह’ समारोह के दौरान हुई।



अधिकारी ने कहा, “बृहस्पतिवार को क्योंकि एकादशी थी, इसलिए शाम पांच बजे ‘भगार’ (सांवा) परोसा गया। आधी रात तक, लगभग 200 लोगों ने बेचैनी की शिकायत की और उनमें से कई को उल्टी होने लगी।” उन्होंने कहा, “ग्राम पंचायत सदस्य रवि चिलमिले, जिला परिषद सदस्य प्रशान पाटिल और वलंडी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एस.एस. काले गांव पहुंचे।

कुछ का इलाज स्थानीय पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में किया गया और अन्य को मंदिर में एक अस्थायी सुविधा में प्राथमिक उपचार दिया गया।” जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.वी. वडगवे ने कहा कि फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है और स्थिति नियंत्रित कर ली गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें