महासमुंद : चाय पीने गए दो दोस्तों के साथ मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : चाय पीने गए दो दोस्तों के साथ मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में चाय पीने गए दो दोस्तों के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बिरकोनी निवासी सोनू ध्रुव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 7 मार्च को सुबह करीब 7 बजे सोनू ध्रुव अपने दोस्त जितेन्द्र कुमार ध्रुव के साथ चाय पीने के लिये देवांगन चाय दुकान गया था. दोनों चाय पी रहे थे. उसी समय उनके गांव का सुभाष ध्रुव, अमन ध्रुव, मिट्ठू निषाद आये और मोबाईल ले जाने की बात को लेकर तीनों एक राय होकर सोनू और जितेन्द्र को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का, पत्थर एवं धारदार चाकू जैसा हथियार से मारपीट किये. मारपीट से दोनों को चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सुभाष ध्रुव, अमन ध्रुव व मिठ्ठू निषाद के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें