महाशिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा, शिव बारात के दौरान 14 बच्चे ... - CG Sandesh

महाशिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा, शिव बारात के दौरान 14 बच्चे करंट से झुलसे

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां कोटा शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात में करीब 14 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलस गए हैं। सभी बच्चों को तत्काल कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोकसभा के स्पीकर और कोटा सांसद ओम बिरला बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए हैं।



करंट की चपेट में आए बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे सांसद ओम बिरला ने हादसे पर दुख जताते हुए घायल बच्चों की हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिया है। ओम बिरला ने अस्पताल के डॉक्टर्स को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत होगी तो घायल बच्चों को जयपुर भी रेफर किया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें