तुमगांव : सिर धड़ से अलग होकर छत विछत अवस्था में पड़ी मिली महि... - CG Sandesh

तुमगांव : सिर धड़ से अलग होकर छत विछत अवस्था में पड़ी मिली महिला

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा के पास सड़क हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई. महिला का सिर धड से अलग होकर छत विछत अवस्था में पड़ा था. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.

मर्ग जांच पर पाया गया कि अज्ञात महिला उम्र करीब 50-60 साल 5 मार्च को रात्रि करीब 10:10 बजे एनएच 53 रोड कांपा चौंक के पास अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से सिर धड से अलग होकर कुचला गया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. जिस पर थाना तुमगांव में मर्ग कायम किया गया था.

जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें