राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी : एक साथ मिलेगा दो महीने का... - CG Sandesh

राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी : एक साथ मिलेगा दो महीने का राशन

 बलरामपुर। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशन कार्डधारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत माह अप्रैल 2024 में पात्रतानुसार एकमुश्त दो माह का चावल (माह अप्रैल एवं मई 2024) का प्रदाय किया जाना है।



खाद्य संचालनालय नवा रायपुर द्वारा माह अप्रैल एवं मई 2024 का आबंटन जारी कर दिया गया है, परंतु अन्य खाद्यान्न जैसे नमक, शक्कर, चना एक माह (माह अप्रैल) का ही प्राप्त होगा। माह मई 2024 का चना, शक्कर, नमक का वितरण हितग्राहियों को माह मई में प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को दो महीने का खाद्यान्न को सुव्यस्थित वितरण कराने एवं उस पर निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें