केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा...मोदी सरकार ने 4%महंगाई ... - CG Sandesh

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा...मोदी सरकार ने 4%महंगाई भत्ता बढ़ाने का किया ऐलान

नयी दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना खुशखबरी लेकर आया है. मार्च में होली आने वाली है. इससे पहले सरकार ने उन्हें तोहफा दे दिया है. कर्मचारियों को पैसों की बौछार हुई है. केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 50 फीसदी पहुंच गया है. 1 जनवरी 2024 से इसे अमल में लाया गया है. मतलब जनवरी से 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा. लेकिन, इस बीच कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज आई है. DA में बढ़ोतरी के बाद ट्रैवल अलाउंस (TA) में भी इजाफा होना तय है. हालांकि, अभी साफ नहीं है कि कब इसे लागू किया जाएगा. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का असर दूसरे भत्तों पर भी दिखाई देता है. केंद्रीय कर्मचारियों के बड़ी खुशखबरी है।


केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। चार फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की गयी है। इसका लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2024 से मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे को मंजूरी दे दी है. अब कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. ये महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा. मार्च के अंत में सैलरी से साथ इसे क्रेडिट किया जाएगा. कुल दो महीने का एरियर भी इसमें जुड़कर आएगा. ये लगातार चौथी बार है, जब महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 12,868.72 रुपए का बोझ बढ़ेगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें