राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रतलाम में हुआ समापन... - CG Sandesh

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रतलाम में हुआ समापन,सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचे अमरूद के बगीचे में

रतलाम। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पहुंची यहां पर राहुल गांधी के वाहन की तेज गति होने के कारण लोगों ने उनके पीछे दौड़ लगा दी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा फोरलेन पर 5 किलोमीटर चलने के दौरान वाहन के साथ कच्चे रास्ते से होते हुए अमरूद के बगीचे में जा पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी जामफल के बगीचे में 15 मिनट रुके।



राहुल गांधी अचानक जामफल के बगीचे में पहुंच गए। पुलिस ने भी खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। राहुल गांधी को जामफल के बगीचे में जाते हुए देख बड़ी संख्या में लोग भी उनके साथ नजर आए। आपको बता दें कि कांग्रेस के किसान नेता डीपी धाकड़ रतलाम जिले की सीमा से लगे अपने खेत के अमरुद लेकर राहुल गांधी के वाहन के आगे आ गए थे।

इसके बाद डीपी धाकड़ ने राहुल गांधी से खेत में चलने के लिए कहा इसके बाद वह अपने खेत में राहुल गांधी को ले गए यहां पर राहुल गांधी ने पहुंचकर अमरुद खाया। रतलाम जिले की सीमा में बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने प्रवेश किया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें