फिल्म “बस्तर-द नक्सल स्टोरी” का ट्रेलर रिलीज, नक्सलियों से ल... - CG Sandesh

फिल्म “बस्तर-द नक्सल स्टोरी” का ट्रेलर रिलीज, नक्सलियों से लड़ती दिखी अदा शर्मा, 15 मार्च को होगी रिलीज

अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने फिल्‍म का ट्रेलर लांच किया। इस दौरान फिल्म के निर्देशक और कलाकार भी मौजूद रहे। फिल्म में नक्सलवाद के खिलाफ मैदानी जंग देखने को मिलेगी। ट्रेलर में अदा नक्सलियों के खिलाफ जंग लड़ती हुई नजर आ रही हैं।

 


फिल्म के निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन है। अभिनेत्री अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी इस फिल्म की मुख्य नायिकाएं हैं। फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी। ट्रेलर में 76 शहीद सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने और उनके बदले की कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर में बस्तर की एक महिला अदा के किरदार को बताती है कि उसने अपने पति के साथ-साथ बच्चा भी खोया है। हर घर से उन नक्सलियों को एक बच्चा देना पड़ता है। गांव में नक्सलियों के दहशत को भी दिखाया गया है, जो उनके खिलाफ अवाज उठाने पर उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं।

ट्रेलर में हर कोई फिल्म के मुख्य किरदार आईपीएस नीरजा के खिलाफ खड़ा होता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद वे नक्सलियों के खिलाफ जंग का एलान करती दिखाई दे रही हैं। नक्सली दिल्ली सरकार को सबक सिखाने के लिए आईपीएस नीरजा को जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच खतरनाक जंग शुरू होती है ट्रेलर में अदा की एक्टिंग जबर्दस्त लग रही है, जिसमें वे देशभक्ति के जज्बे के साथ नजर आ रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें