सरपंच एसोसिएशन के प्रधान की गोली मारकर हत्या - CG Sandesh

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान की गोली मारकर हत्या

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता नफे सिंह राठी के बाद एक और बड़े नेता की हत्या हो गई है। दरअसल, हिसार के गांव कंवारी में सरपंच की गोली कर हत्या की गई है। सरपंच संजय दूहन हिसार सरपंच एसोसिएशन के प्रधान भी थे। उनकी रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।


जानकारी के अनुसार, संजय करीब साढ़े सात बजे एक शादी समारोह के लिए गांव से जा रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। संजय के परिजन उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें