UPI का इस्तेमाल कर देंगे बंद! किस डर के चलते यूजर्स ने कहा ऐ... - CG Sandesh

UPI का इस्तेमाल कर देंगे बंद! किस डर के चलते यूजर्स ने कहा ऐसा...

लोकलसर्किल के एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में लोगों ने कहा कि अगर UPI में ट्रांजेक्शन चार्ज लगाया गया तो यूजर्स इसका इस्तेमाल करना बंद कर देंगे।

लोकलसर्किल ने रविवार को कहा कि सर्वे में 364 से ज्यादा जिलों के 34,000 से अधिक लोगों ने अपनी राय दी. इनमें 67 फीसदी पुरुष और 33 फीसदी महिलाएं थीं. इस सर्वे से पता चला कि करीब 50 फीसदी यूपीआई यूजर्स हर महीने 10 से ज्यादा ट्रांजेक्शन इस पेमेंट मोड के जरिए करते हैं. सर्वे में ये भी कहा गया है कि सिर्फ 23 फीसदी यूपीआई यूजर्स पेमेंट पर ट्रांजेक्शन चार्ज देने के लिए तैयार हैं.

73 फीसदी लोगों ने सर्वे में कहा कि उन्होंने पिछले एक साल में एक या इससे ज्यादा बार यह पाया है कि उनके UPI भुगतान पर ट्रांजेक्शन चार्ज लगा है। RBI ने अगस्त 2022 में एक डिस्कशन पेपर जारी किया था। जिसमें UPI पेमेंट पर एक चार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा गया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें