तुमगांव : गैस वितरण करने वाले के साथ मारपीट
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भोरिंग में गैस वितरण करने वाले के साथ मारपीट की गई. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
कुकराडीह निवासी दिनेश खुंटे पिता नरोत्तम लाल खुंटे उम्र 28 साल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की वह इंडेन गैस एजेसी तुमगांव में सिलेण्डर बांटने का काम करता है. 2 मार्च को सुबह करीब 10:30 बजे दिनेश ग्राम भोरिंग, ग्राम गढसिवनी गैस सिलेण्डर बांटने के लिए निकला था,
ग्राम भोरिंग के सहाडा चौक में सिलेण्डर बांट रहा था. उसी सयम ग्राम भोरिंग के त्रिलोचन साहू ने मुझे पहले गैस सिलण्डर दो बाकि को बाद में देना कहकर वाद-विवाद एवं गाली गलौज किया और हाथ मुक्का से मारपीट किया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी त्रिलोचन साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें