महासमुंद : एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत संविदा पदों पर भ... - CG Sandesh

महासमुंद : एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती

10 मार्च तक दावा आपत्ति आमंत्रित

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल संरक्षण योजना के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का पात्र/अपात्र सूची चयन समिति के द्वारा तैयार की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जिनको कोई दावा-आपत्ति हो तो वे इस संबंध में 10 मार्च 2024 तक स्वयं उपस्थित होकर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति  पात्र/अपात्र सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित तिथि पश्चात दावा आपत्तियों पर चयन समिति के द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें