सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम रखा गया
शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा पहली, दूसरी में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में माताओं को घर में ही रहकर बच्चों को अपने ही घर में उपलब्ध वस्तुओं का उपयोग कर शिक्षा देने के तरीक़ा बताया गया। जिससे बच्चे घर में ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर सकें। बच्चों ने पुष्प, तिलक,चरण स्पर्श कर माताआओं का स्वागत, अभिनंदन किया। तत्पश्चात मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाषायी कौशल के अंतर्गत माताओं को गतिविधि के साथ कुर्सी दौड़ के संग बातें। बच्चों की माताएं कुर्सी दौड़ का खेल खेलेंगे। खेल के दौरान जो माताएं कुर्सी में नहीं बैठ पाएंगे वह पास में बने काउंटर में जाकर दैनिक जीवन से संबंधित वस्तुओं एवं चित्रकार्ड को उठाकर बच्चों से पूछेंगे और उन वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
इस प्रकार बच्चे स्पर्श करके उसे वास्तु के बारे में बताएंगे। इस प्रकार माताएं भी बच्चों को घर में छोटी-छोटी वस्तुओं के बारे में जानकारी देते हुए सीखाने का प्रयास करेंगे। गणितीय कौशल के अंतर्गत आवाजों की गिनती बताया गया। इस गतिविधि में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की आवाज को सुनकर पहचाने को कहा गया। बच्चों ने आवाज सुनकर वस्तुओं के नाम बताएं तथा जोड़ घटाना को भी अपनी माता के सहयोग से बताएं। जोड़ की चिन्ह की मदद से 1 से 20 तक संख्याओं को जोड़ना सीखेंगे ।माताओं को घर में घरेलू सामग्रीयों की मदद से बच्चों को जोड़ने की अधिक से अधिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चे मूर्त वस्तुओं को गिन सके, दो भिन्न वस्तुओं को गिनकर जोड़ सकें तथा अंक की पहचान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रकार गतिविधि के माध्यम से माताओं को बच्चों से घर में ही इस प्रकार से बच्चों को पढ़ाने के तरीके सिखाए गए। इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरस्वती,जमुना, प्रतिमा, सुरेंद्री ,मंदाकिनी ,लक्ष्मी, उर्मिला पद्मा, राधाबाई ,ताराबाई एवं बच्चे उपस्थित थे।