महासमुंद : 03 मार्च को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी ... - CG Sandesh

महासमुंद : 03 मार्च को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

महासमुंद : पल्स पोलियो अभियान रविवार 03 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.कुदेशिया ने बताया कि 04 एवं 05 मार्च 2024 को प्रथम दिवस में छूटे हुए बच्चों को घर-घर भ्रमण कर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1270 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के एक लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।

उक्त संबंध में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक में तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री मलिक द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग को समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम हेतु राज्य से एक लाख 50 हजार डोज ओरल पोलियो वैक्सीन प्राप्त हो चुका है जिसे जिले के विभिन्न कोल्ड चेन पाईन्ट में वितरित कर दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान केवल एक चरण में किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि अपने 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें