घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स... - CG Sandesh

घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को जरूर अपनाएं

नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। शास्त्र में इंसान की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है, जिनको करने से घर में सुख और शांति का आगमन होता है और इंसान को जीवन में सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं वह कौन से चमत्कारी उपाय है, जिनको करने से घर में सुख और शांति बनी रहे।

सुख और शांति के लिए वास्तु टिप्स
● अगर आप धन का लाभ चाहते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर लाएं और उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा माना जाता है मां लक्ष्मी की मूर्ति घर लाने से धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

● कपूर को पूजा के दौरान जलाया जाता है। रात को सोने से पहले घी में कपूर को डुबोकर जलाएं। उसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं। माना जाता है ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

 


● वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा लाने से जीवन में खुशियां आती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

● सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे इंसान के जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

● सूर्यास्त के दौरान या बाद में भूलकर भी झाड़ू न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस कार्य को करने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं, जिससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

● उड़ते हुए पक्षी और पहाड़ की तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मकता आती है, तो आप अवश्य उड़ते हुए पक्षी और पहाड़ की तस्वीर घर में लगाएं। ऐसा करने आपके जीवन के लिए उत्तम होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें