सरायपाली : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस मनाया गया
स्थानीय शासकीय अस्पताल सरायपाली में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता के निर्देश पर 28 फरवरी को संघ का स्थापना दिवस मनाया गया ।
जिस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं पोषण पुनर्वास में भर्ती बच्चों को फल वितरण किया ।
उक्त अवसर पर सरायपाली खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ जांगड़े डॉक्टर नीतू ,संघ के आई टी सेल प्रदेश प्रभारी एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष डोलामणी भोई, जिला प्रवक्ता योगेश प्रजापति, यशपाल पटेल, युवराज उपस्थित रहे।

प्रति वर्ष संगठन के स्थापना दिवस पर इस तरह के सेवा कार्य स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में मनाया जाता है इस बार संगठन का 11 वा स्थापना दिवस एन आर सी में भर्ती हितग्राहियों को फल का वितरण कर मनाया गया जिससे की कुपोषण मुक्त भारत में सहयोग मिल सके इस तरह संगठन के कार्य में भी नए भारत और विकसित भारत के विचार को आगे बढ़ाने का कार्य स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन द्वारा किया जा रहा है ।