CG : आरक्षक निलंबित...  मामला रफा दफा करने के एवज में 50 हजा... - CG Sandesh

CG : आरक्षक निलंबित... मामला रफा दफा करने के एवज में 50 हजार मांगने का आरोप

कोरबा. रिश्वत की मांग करने वाले सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है. आरक्षक पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से मामला रफा दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी. इसकी शिकायत पर कोरबा एसपी ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक नंदलाल सारथी क्रमांक 880 को निलंबित कर दिया है.


एसपी ने जन सूचना के तहत मिली शिकायत के आधार पर जब मामले में रुचि ली तो शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई. इस मामले में एसपी ने आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया है. एसपी द्वारा उठाए गए इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें