CG Transfer: तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
बिलासपुर। जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक तहसीलदार आकाश गुप्ता को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर के पद से हटाकर रतनपुर का तहसीलदार बनाया गया है।
अब उनकी जगह रतनपुर की तहसीलदार गरिमा ठाकुर अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर की जिम्मेदारी संभालेगी। इसी तरह बिलासपुर के नायब तहसीलदार हितेश कुमार साहू को बेलतरा में नायब तहसीलदार और बेलतरा की नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को बतौर नायब तहसीलदार बिलासपुर नवीन पदस्थापना दी गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें