सरायपाली : जहर सेवन करने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत
सरायपाली : ग्राम डुडुमचुंआ निवासी एक व्यक्ति की जहर सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तम पटेल पिता स्व. मुकूटराम पटेल उम्र 36 साल निवासी डुडुमचुंआ ने 23 फरवरी को शाम करीब 6 बजे जहर सेवन कर लिया।
तबियत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना रामसाय पटेल ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें