महासमुंद : महतारी वंदन योजना के तहत अनंतिम सूची जारी, दावा/आ... - CG Sandesh

महासमुंद : महतारी वंदन योजना के तहत अनंतिम सूची जारी, दावा/आपत्ति की अंतिम तिथि 25 फरवरी

महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का दावा-आपत्ति हेतु सूची संबंधित ग्राम पंचायत/वार्ड व आंगनबाड़ी केन्द्र इत्यादि में सूची का चस्पा कर दिया गया है। सूची का अवलोकर कर कोई भी हितग्राही स्वयं ऑनलाईन अथवा आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवेदन के माध्यम से दावा-आपत्ति कर सकेंगे। दावा-आपत्ति करने के लिए मोबाइल नंबर प्रदान करना आवश्यक है। दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 है।  

दावा-आपत्ति प्राप्त होने पर 26 से 29 फरवरी तक दावा-आपत्ति का निराकरण किया जाएगा। दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च को किया जाएगा तथा 2 मार्च को स्वीकृति जारी की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास समीर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 3 लाख 32 हजार 191 आवेदन प्राप्त हुए है। विस्तृत जानकारी कंट्रोल रूम, परियोजना कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र से प्राप्त की जा सकेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें