प्रधान आरक्षक समेत 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज...एसपी ने इस... - CG Sandesh

प्रधान आरक्षक समेत 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज...एसपी ने इस वजह से किया लाइन अटैच

  सक्ती। जिले में जब से नई एसपी अंकिता शर्मा आई है, तब से पुलिसिंग व्यवस्था दुरूस्त करने की कवायद की जा रही है। वहीं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। इसी के तहत एसपी अंकिता शर्मा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।



बता दें कि कार्य में लापरवाही बरतने पर जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें को संज्ञान में लेकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी अंकिता शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि चाहे कोई भी हो कार्य में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें